नेट परीक्षा में सहसवान में 92 प्रतिशत बच्चे उपस्थित रहे। डी एम द्वारा नामित पर्यवेक्षण टीम ने किया परीक्षा का अवलोकन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नेट परीक्षा में सहसवान में 92 प्रतिशत बच्चे उपस्थित रहे। डी एम द्वारा नामित पर्यवेक्षण टीम ने किया परीक्षा का अवलोकन।

Monday, November 25, 2024 | November 25, 2024 Last Updated 2024-11-25T12:24:27Z
    Share
नेट परीक्षा में सहसवान में 92 प्रतिशत बच्चे उपस्थित रहे।
 डी एम द्वारा नामित पर्यवेक्षण टीम ने किया परीक्षा का अवलोकन।

 मुजरिया=बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित नेट परीक्षा में बच्चों की बेहतर उपस्थिति रही।परीक्षा का अवलोकन जिले से निर्धारित टीम द्वारा किया गया।
     परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1, 2 और 3 के अध्ययनरत बच्चों की निपुण दक्षता की जानकारी के उद्देश्य से आयोजित नेट परीक्षा में बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
ओ एम आर शीट पर उत्तर अंकित करने की प्रक्रिया के अनुसार परीक्षा कराई गई साथ ही विभाग द्वारा जारी परख एप के माध्यम से उत्तर शीट को स्कैन कराया गया।
     परीक्षा का अवलोकन करने आई जिलाधिकारी द्वारा नामित टीम ने प्रभारी पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार बत्रा प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय बदायूं के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण किया।


      क्षेत्र के मुजरिया,छोकरपुर, कोल्हाई,ज्वालापुर,खंदक, शेखा नगला,मिश्रीपुर मकुईया,गंगापुर समेत दर्जन भर से अधिक स्कूलों में परीक्षा का अवलोकन किया।
    टीम में राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र कुमार बत्रा के साथ डायट प्रवक्ता दिलीप रज़ाक, ए आर पी राजन यादव,जमील अहमद, सोमेंद्र कुमार,खालिद कुरैशी ने भी परीक्षाओं का अवलोकन किया।

     ए आर पी राजन यादव ने बताया कि ब्लॉक के 150 विद्यालयों के 10362 बच्चों में 9581 बच्चों ने परीक्षा दी।ब्लॉक में 92 प्रतिशत बच्चे परीक्षा ने सम्मिलित हुए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close