भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित करके मनाई गई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित करके मनाई गई

Friday, January 24, 2025 | January 24, 2025 Last Updated 2025-01-24T15:23:10Z
    Share
भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित करके मनाई गई
जनपद रामपुर:-जन सेवा दल के प्रदेश कार्यालय रामपुर में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव जी के तत्वाधान में भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित करके मनाई गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी एक महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, और राजनीतिज्ञ थे। उनका जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार के समस्तीपुर जिले के पितौंझिया गाँव में हुआ था। वह बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री तथा दो बार मुख्यमंत्री रहे।

उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें 'जननायक' कहा जाता है। वह सदैव दलित, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए प्रयत्नशील रहे और संघर्ष करते रहे। उनका सादा जीवन, सरल स्वभाव, स्पष्ट विचार और अदम्य इच्छाशक्ति बरबस ही लोगों को प्रभावित कर लेती थी और लोग उनके विराट व्यक्तित्व के प्रति आकर्षित हो जाते थे।

उन्हें 23 जनवरी 2024 को भारत सरकार ने मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की।

कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष नवल किशोर ने किया। इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह, अजय श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष युवा, डॉ महिपाल श्रीवास्तव जिलामहासचिव, विनोद श्रीवास्तव जिलाउपाध्यक्ष, सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश सैनी भोजराज ठाकुर आदि उपस्थित रहे।


CLOSE ADS
CLOSE ADS
close