बहजोई महाविद्यालय, बहजोई में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बहजोई महाविद्यालय, बहजोई में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित करके किया
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए समाजशास्त्र विषय के प्राध्यापक संजय कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश अनेकों तपस्वियों, संतों, क्रांतिकारियों, बलिदानियों एवं महान राजनेताओं की जन्मभूमि है | उत्तर प्रदेश में राम, कृष्ण जैसे ईश्वर के अवतार हुए है
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत की कल्पना बिना उत्तर प्रदेश के अधूरी है | उत्तर प्रदेश अनेकों महान विभूतियों की कर्मस्थली रहा है | भारत की आजादी के बाद 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश राज्य को स्थापित किया गया था।
जिस समय भारत में अंग्रेजों का शासन काल था, उस समय इस राज्य का नाम यूनाइटेड प्रॉबिंस था। आजादी के बाद इसका नाम पूर्ण रूप से बदल दिया | गोष्ठी में राजनीति शास्त्र विषय के प्राध्यापक नेमपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य भारत में जनसंख्या की दृष्टि से पहला और
क्षेत्रफल की दृष्टि से चौथा है | कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ही स्टाफ की डॉ. गीता, श्री निवास सिंह यादव, तृप्ति आर्य, गीता रानी, पूजा शर्मा, प्रीति शर्मा, दीप्ति वार्ष्णेय, भगवान सिंह चौहान, भुवनेश कुमार, तेजपाल, ब्रजेश आदि उपस्थित रहे | गोष्ठी का संचालन नेमपाल सिंह यादव ने किया |