बिल्सी में आईपीएस केवल खुराना को व्यापारियों ने दी श्रध्दाजंलि

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी में आईपीएस केवल खुराना को व्यापारियों ने दी श्रध्दाजंलि

Tuesday, February 25, 2025 | February 25, 2025 Last Updated 2025-02-26T01:43:33Z
    Share
बिल्सी में आईपीएस केवल खुराना को व्यापारियों ने दी श्रध्दाजंलि

बिल्सी :: मंगलवार को नगर के सिरासौल रोड स्थित देववाणी मंदिर में नगर के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को एक बैठक में उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस एवं जिले के निवासी केवल खुराना के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। 

जिसमें व्यापारी नेता लोकेश बाबू वाष्र्णेय ने कहा कि केवल खुराना एक सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे। वे हमारे जिले के गौरव थे, पुलिस प्रशासन अपने पद का निर्वहन करते हुए उन्होनें प्रदेश में अपना महत्वपूर्ण स्थान कीर्ति स्तंभ के रुप में सुशोभित किया। 

सभी व्यापारियों ने दो मिनट का मौनधारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर कवि नरेंद्र गरल, सुधीर सोमानी, कुलदीप वाष्र्णेय, सुवीन माहेश्वरी, सत्यपाल वाष्र्णेय, 

लोकेश बाबू वाष्र्णेय, शि‌वम माहेश्वरी, नितिन बाबू, सौरभ वाष्र्णेय, कुलदीप माथुर, मुन्नालाल, राजीव माहेश्वरी, उमेश चंद्र हनी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close