बहजोई महाविद्यालय, बहजोई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन जन कल्याण योग आश्रम हंस नगर बहजोई देहात जनपद सम्भल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ | स्वयंसेवियों ने शिविर समापन में उत्साह और उल्लास के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और समाज में जागरूकता लाने का प्रयास किया ।
शिविर समापन के मुख्य अतिथि उद्योगपति दीपेंद्र कुमार तथा विशिष्ट अतिथि ‘दी बहजोई एजुकेशनल डेवलेपमेंट ट्रस्ट’ कार्यकारिणी के निवर्तमान मंत्री तीरथ कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव अजय कुमार 'आयरन' ने की। इसके साथ साथ ही उपाध्यक्ष विपिन कुमार गुप्ता, सदस्य मनीष कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता आदि भी उपस्थित रहे | अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वयंसेविका अंशिका और काजल ने माँ सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की, जबकि नीरा और नीलम ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं द्वारा किए गए विभिन्न प्रकार के समाज-हितैषी कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी स्वयंसेविका भावना ने आख्या प्रस्तुत करते हुए दी। स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। ‘पाबंदी किस पर’ नुक्कड़ नाटक के जरिए लड़का-लड़की समानता का संदेश दिया गया। ‘हमारा गुलाबी दुपट्टा, हमें लग जाएगी नजरिया रे’ लोकगीत पर भावना, प्रीति, अनामिका, नीरा और अर्चना ने प्रस्तुति दी। ‘मैं बरसाने की छोरी’ गीत पर रजनी, पायल, सुमन, ज्योति, नीतू और प्रीति ने नृत्य किया। ‘देश मेरा रंगीला’ गीत पर वैष्णो और आरती ने रंगारंग प्रस्तुति दी। ‘तेरी मिट्टी में मिल जावा’ गीत पर फूलजहां और प्रिया राठौर ने अपनी भावनात्मक और राष्ट्र-भक्ति पूर्ण प्रस्तुति से देशभक्ति का जज़्बा जागरूक किया। अन्य नृत्य प्रस्तुतियों में रूही, रिंकी, अर्चना, अनामिका, नीरा, भावना आदि ने भाग लिया। समापन समारोह के अंत में महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव अजय कुमार 'आयरन' ने सभी स्वयंसेवियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने स्वयंसेविकाओं को पुरस्कार प्रदान कर उनकी मेहनत की सराहना की और
इस सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर गौरव वार्ष्णेय, भगवान सिंह चौहान, रामतीरथ, पूजा शर्मा, नेमपाल सिंह यादव, प्रीति शर्मा, दीप्ति वार्ष्णेय, तृप्ति आर्य, डॉ. बलवीर, भुवनेश कुमार, राजीव कुमार सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका नीतू ने कुशलतापूर्वक किया।