नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
हमारे देश की सेना के द्वारा आपरेशन सिंदूर में अद्वितीय पराक्रम एवं मां भारती के सम्मान की रक्षा हेतु सशक्त संकल्प का प्रतीक रहा।
उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में हो रही तिरंगा शौर्य यात्रा के क्रम में आज जनपद बरेली के तहसील फरीदपुर में तिरंगा शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया।
जिसे भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय से प्रारंभ होकर मेंन रोड से होते हुए स्टेशन रोड मोहल्ला बक्सरिया ,साहूकारा होते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर इसका समापन हुआ।
तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम को फरीदपुर विधायक डॉक्टर श्याम बिहारी लाल ने हरी झंडी की दिखाकर रवाना किया। यात्रा के दौरान फरीदपुर तहसील क्षेत्र से राष्ट्रभक्ति जनता के साथ हजारों लोगों ने शामिल होकर खुद को गर्व की अनुभूति कर रहे थे। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता को नमन करने और देश के सैनिकों के बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण के प्रति कृतज्ञ करने के लिए की गई।
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हजारों की संख्या में लोगों ने बताया कि तिरंगा सम्मान यात्रा में सम्मिलित होकर इस राष्ट्रीय गौरव के अवसर को हृदय आनंद कर दिया।
यात्रा में शामिल हुए सभी लोगों ने सैनिकों के शौर्य को नमन बंधन किया तिरंगे के मान सम्मान के लिए जो जोश उत्साह आज तहसील फरीदपुर में देश की एकता और अखंडता का देखने को मिल रहा था वह हमारे देश की अखंडता को प्रतिबिंबित कर रहा था।
तिरंगा सम्मान यात्रा के दौरान फरीद पर के क्षेत्रीय विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल, भारतीय जनता पार्टी आवंला के जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष प्रमोद राठौर, फरीदपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गुप्ता जी, राजेश कुमार गुप्ता, रविंद्र यादव,
लकी सिंह, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रतुल अग्रवाल, नगर महामंत्री, एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गण, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष आतिश अग्रवाल, सत्यम गुप्ता, फतेहगंज पूर्वी से नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल,
महेश राठौर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार सप्पू भैया, एवं फतेहगंज पूर्वी के भारतीय जनता पार्टी के सदस्य का तिरंगा यात्रा में सम्मिलित रहे। इस तिरंगा यात्रा में महिलाओं की उपस्थिति भी बहुत सम्मानजनक रही।