बरेली के नवागत पुलिस महानिरीक्षक अजय साहनी ने संभाला पदभार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बरेली के नवागत पुलिस महानिरीक्षक अजय साहनी ने संभाला पदभार

Thursday, May 8, 2025 | May 08, 2025 Last Updated 2025-05-08T07:58:07Z
    Share
बरेली के नवागत पुलिस महानिरीक्षक अजय साहनी ने संभाला पदभार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया आईजी का स्वागत।।

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 
बरेली रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार साहनी ने कल दिन बृहस्पतिवार को बरेली रेंज का कार्यभार संभाल लिया। नए आईजी अजय कुमार साहनी एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट है। 

बरेली रेंज की नवादा पुलिस महानिरीक्षक अजय साहनी ने बरेली पहुंचकर अपना चार्ज सामान लिया उनके यहां पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य समेत जिले के पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया इस मौके पर एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, एसपी ट्रैफिक अकमल खान मौजूद रहे।
बरेली रेंज के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार सिंह अपने पद से 30 अप्रैल को बरेली से सेवा निविर्त हो गए थे। उन्होंने अपना पदभार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को दे दिया था। अब 5 दिन के बाद बरेली रेंज के लिए नए आईजी का चयन कर लिया गया सहारनपुर रेंज के डीआईजी रहे अजय साहनी को बरेली रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है। नए पुलिस मैन निरीक्षक अजय कुमार साहनी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी है। 

अजय कुमार साहनी 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं एक प्रतिष्ठित मैगजीन के सर्वे में साहनी को देश के सर्वश्रेष्ठ 50 आईपीएस में शुमार किया जा चुका है। उनकी तैनाती के बाद बरेली रेंज के चारों जिलों में हिस्ट्री क्षेत्र बदमाशों पर कार्रवाई और तेज होने के आसार जताए जा रहे हैं ।बरेली रेंज के प्रो संजय कुमार सिंह ने बताया कि नए पुलिस महानिरीक्षक ने बृहस्पतिवार को चार्ज संभाल लिया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close