महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप बदनीयती से दबोचने एवं दुष्कर्म करने का प्रयास।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप बदनीयती से दबोचने एवं दुष्कर्म करने का प्रयास।

Thursday, August 28, 2025 | August 28, 2025 Last Updated 2025-08-28T07:07:10Z
    Share
महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप बदनीयती से दबोचने एवं दुष्कर्म करने का प्रयास।
सहसबान- पति की गैर मौजूदगी में युवक ने अकेली महिला को बदनियती से दुष्कर्म का प्रयास महिला के शोर शराबे पर आरोपी मारपीट कर फरार हो गया।पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का हैं।

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है। 26 अगस्त को दोपहर के समय वह घर पर अकेली थी।पति किसी काम के चलते घर से बाहर निकल गए थे। दोपहर लगभग 4 बजे के करीब गांव का ही एक युवक बहाने से उसके घर में घुस गया। घर में घुसते ही आरोपी ने उसे जबरदस्ती चारपाई पर गिरा लिया और उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया।

 महिला ने आरोपी से बचने का प्रयास किया। इसी दौरान खीचतानी में महिला के कपड़े भी फट गए। महिला ने आरोपी से बचाने के लिए शोर मचा दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर महिला का पति भी मौके पर आ गया।महिला के पति को आता देख आरोपी महिला के साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गया। महिला ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है।

 महिला ने बताया आरोपी ईंट भट्ठे पर ठेकेदारी का काम करता है, महिला के पति को ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई के कार्य करने राजस्थान में ले गया। और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया आरोपी आए दिन महिला के साथ अश्लीलता करता ब्लैकमेल करके अश्लीलता करता था। 

इस संबंध में सहसवान कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया एक महिला ने छेड़छाड़ की तहरीर दी है ।जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close