सहसवान ब्लाक के साठ परिषदीय जूनियर हाई स्कूलों के बच्चों ने किया प्रतिभाग़।
मुजरिया=ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र कोल्हाई पर किया गया। प्रतियोगिता परीक्षा में 60 परिषदीय जूनियर हाई स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
ब्लॉक संसाधन केंद्र कोल्हाई पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम के निर्देशन में किया गया।
एआरपी टीम सहसवान के संचालन में हुई गणित परीक्षा में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया, जिसमें जूनियर हाई स्कूलों के लगभग 92 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए।
गणित ओलंपियाड परीक्षा का अवलोकन करने पहुंची डायट प्रवक्ता सुधा सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की गणित प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में गणित को आसान किया जा सकता है।
परीक्षा उपरांत मूल्यांकन कार्य किया गया जिसमें से टॉप टेन चयनित बच्चों को जनपद स्तर पर होने वाली परीक्षा में सम्मिलित कराया जाएगा।
परीक्षा के सफल आयोजन में एआरपी संजय कुमार अमोद कुमार ओम प्रकाश राजन यादव जमील अहमद आदि का विशेष सहयोग रहा।
टॉप टेन चयनित बच्चे=
1 अमरकांत जूनियर हाईस्कूल कटैया अलीगंज,
2 देव गोस्वामी नर्सेंना
3 भुवनेश ज़रीफपुर गढ़िया।
4 रितेश पुरी
5 अमन
6 भारती
7 नवनीत
8 विकेश
9 कपिल
10 विजय।