मुजरिया कोल्हाई क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अवैध अस्पताल और पैथोलॉजी लैब।विभाग के जिम्मेदार मौन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुजरिया कोल्हाई क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अवैध अस्पताल और पैथोलॉजी लैब।विभाग के जिम्मेदार मौन।

Thursday, October 16, 2025 | October 16, 2025 Last Updated 2025-10-16T10:13:50Z
    Share
मुजरिया कोल्हाई क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अवैध अस्पताल और पैथोलॉजी लैब।
विभाग के जिम्मेदार मौन।
सहसवान क्षेत्र के थाना मुजरिया और कोल्हाई क्षेत्र में अवैध अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है।स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं।
     जिला प्रशासन की लगातार सख्त कार्यवाही और शासन के सख्त आदेशों के बावजूद मुजरिया और कोल्हाई क्षेत्र में भी अवैध अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब का संचालन बेरोकटोक हो रहा है।

     जैसे जैसे मौसम ने करवट ली है और बदलते मौसम में बीमारियों का प्रकोप भी तेज हुआ है,वैसे ही पैथोलॉजी लैब में जांच और प्राइवेट डॉक्टर के भीड़ भी बढ़ रही है।
    बिना रजिस्ट्रेशन पैथोलॉजी संचालन और अस्पताल के संचालन पर पाबंदी है फिर भी क्षेत्र में हाइवे किनारे अस्पताल चल रहे हैं जहां पिछले वर्ष क्षेत्र के तीन ठिकानों पर इलाज के दौरान भर्ती चार महिलाओं की मौत के मामले सामने आए थे लेकिन विभागीय हल्की फुल्की सख्ती के बाद पुनः अस्पताल संचालित हो गए।

      ग्रामीणों को इमरजेंसी में क्षेत्र के इन्हीं डॉक्टरों के पास जाना होता है जहां पर एक ओर जेब पर बोझ भी ज्यादा पड़ता है वहीं दूसरी ओर मरीज के ठीक होने न होने का जोखिम भी बना रहता है।
     कोल्हाई में बिहारीपुर रोड पर कई ऐसे अस्पताल संचालित हैं जिनके बोर्ड पर एमबीबीएस डॉक्टर का नाम अंकित है लेकिन उनमें से कोई नहीं मिलता।यह सिर्फ अस्पताल संचालन का एक मात्र साधन है,जबकि असलियत में मरीज का इलाज बिना कोई डिग्री डिप्लोमा के कंपाउंडर कर रहे हैं।

  इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान के चिकित्साधीक्षक डॉ प्रशांत से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अवैधानिक रूप से संचालित अस्पताल या बिना पंजीकरण के संचालित पैथोलॉजी लैब पर तत्काल विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close