धूमधाम से निकाली गई भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

धूमधाम से निकाली गई भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा।

Thursday, October 16, 2025 | October 16, 2025 Last Updated 2025-10-16T10:18:29Z
    Share
धूमधाम से निकाली गई भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा।

 पुलिस प्रशासन पूरी तरह रहा चप्पे चप्पे पर मुस्तैद दिखाई।

 सहसबान-* महर्षि वाल्मीकि की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। नगर के विभिन्न मार्गों पर गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सजी महर्षि वाल्मीकि एवं अन्य देवी देवताओं की झांकियों पर पुष्प वर्षा की गई। अकबराबाद के मोहल्ला से महर्षि वाल्मीकि आश्रम से वाल्मीकि शोभायात्रा का शुभारंभ चेयरमैन बाबर मियां ने महर्षि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ भिन्न मार्गों पर निकाली गई। जगह जगह महर्षि वाल्मीकि की झांकी पर पुष्प वर्षा की गई। यह शोभा यात्रा अकबराबाद से शुभारंभ होकर जहांगीराबाद, नयागंज, नवादा, बाजार विल्सनगंज, तहसील, पठान टोला होते हुए नुनैहर मोहल्ला में पहुंचकर समापन हुई। शोभायात्रा के समापन के बाद वक्ताओं ने महर्षि बाल्मीकि के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला एवं उनके रचित रामायण की पंक्तियां प्रस्तुत की।

शोभायात्रा के आयोजक शालू वाल्मीकि ने गणमान्य लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। शोभायात्रा में पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज महेश्वरी, नगर अध्यक्ष पियूष महेश्वरी, आदर्श सक्सेना, देवेंद्र प्रजापति, आकाश पुत्तन वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, मोहित वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि, धोनी वाल्मीकि, आनंद, सोनू वाल्मीकि, सौरभ वाल्मीकि, प्रमोद, रोहित, सुमित वाल्मीकि, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close