उझानी पुलिस द्वारा टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उझानी पुलिस द्वारा टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार

Friday, November 21, 2025 | November 21, 2025 Last Updated 2025-11-21T10:51:55Z
    Share
प्रेस नोट दिनाँक – 21.11.2025
   
थाना उझानी पुलिस द्वारा टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,बदायूँ डा0  बृजेश कुमार सिह,के आदेशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक, नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी

 उझानी डा0 देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक उझानी के नेतृत्व में थाना उझानी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान आज दिनाँक 21.11.2025 को सरदार कोल्ड स्टोर के पास से 03 अभियुक्तगण 1. फहीम पुत्र कदीर 2. फैजान उर्फ चिकना पुत्र पुत्तन 3. मुशाहिद पुत्र असरार खाँ निवासीगण मौहल्ला ऊपरपारा नई बस्ती थाना कोतवाली

 बदायूँ को मय औटो के दिनाक 21.11.2025 को गिरफ्तार किया गया जिससे चोरी किए गये रुपयो में से 5100/- रुपये बरामद हुए है। दिनाँक 26.10.2025 को वादी के साथ ऑटो में बैठे अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की पैन्ट की जेब को ब्लेड से काटकर एक लाख रुपये चोरी कर लेना के सम्बन्ध में । वादी अमजद पुत्र शेर मुहम्मद निवासी ग्राम ननाखेड़ा थाना 

उझानी जनपद बदायूँ की तहरीर के आधार पर थाना उझानी पर मु0अ0स0 453/2025 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। ओटो व रुपयो की बरामदगी के सम्बन्ध में मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(2) BNS की वृद्धि कर अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया ।


CLOSE ADS
CLOSE ADS
close