नवादा खेड़ा स्थित सांई मंदिर के पुजारी की हुई हत्या.
................................................ रविवार 16 -11- 2025 की रात्रि में किसी समय अज्ञात बदमाशों द्वारा खेड़ा नवादा स्थित सांई मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई हत्या इतनी निर्मम थी पुजारी गमछा से गला घोटकर हत्या की गई पैरों को भी अंगोछे से बांधा गया था सर मैं भी चोट लगी हुई थी जहां से ब्लड निकला था बदमाशों के इतने हौसले बुलंद हैं कि लगभग से 100 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है चंद कदमों की दूरी पर फायर स्टेशन है इसके बाद भी पुजारी की हत्या कर दी गई सुबह किसी के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई पुलिस प्रशासन के तमाम आल्हा अफसर मौके पर पहुंच गए परिजनों के द्वारा पुलिस को तहरीर दे दी गई है पुलिस के द्वारा बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है पुलिस प्रशासन हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए छानबीन कर रहा है आपको बताते चलें कर कालिया कजमपुर निवासी मनोज शंखधार सांई मंदिर में पिछले 8-10 वर्ष से पूजा पाठ का कार्य कर रहे हैं कल रात्रि अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मनोज की हत्या कर दी गई जिसकी सूचना सुबह परिजनों को दी गई परिजनों का रो-रोकर बुलाओ बुरा हाल है मनोज पांच भाई तीन बहन में तीसरे नंबर के थे बहुत ही सरल स्वभाव के बताए जा रहे हैं किसी से किसी प्रकार की कोई रंजिश के बारे में परिजन मना कर रहे हैं पुलिस प्रशासन के द्वारा भी मर्डर की गुत्थी जल्दी सुलझाने की बात कही जा रही है सांई बाबा की मुख्य मूर्ति और गुरुदेव के चांदी के मुकुट गुम होने की संभावना बताई जा रही है बदमाशों के द्वारा मंदिर परिसर में लगे हुए सभी सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है बॉडी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गई है