अजीम नगर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर गौकश गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अजीम नगर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर गौकश गिरफ्तार

Thursday, November 20, 2025 | November 20, 2025 Last Updated 2025-11-20T14:47:35Z
    Share
अजीम नगर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर गौकश गिरफ्तार

 रामपुर। आज दिनांक 20 नवंबर 2025 को थाना अजीमनगर पुलिस को मुखबिर खास से गौकशों की गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम तत्काल जिठनिया तिराहा–साल्वेनगर मार्ग स्थित मजार के पास पहुंची, जहां संदिग्ध व्यक्तियों ने अपने आप को पुलिस से घिरा पाकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी । पुलिस टीम द्वारा अत्यधिक संयम एवं

 साहस के साथ आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक अभियुक्त मुस्तकीम पुत्र अफसर कुरैशी निवासी ग्राम नगलिया आकिल, थाना अजीमनगर, जनपद रामपुर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया । मौके से उसके दो साथी *1.शकील* पुत्र शरीफ, निवासी बगडखां, थाना अजीमनगर व *2.दिलशाद* पुत्र वली हुसैन

, निवासी देवरनिया शुमाली,थाना अजीमनगर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए । घायल अभियुक्त मुस्तकीम के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वह थाना अजीमनगर का हिस्ट्रीशीटर है तथा गौवध सहित कई गंभीर अपराधों में संलिप्त रहता है। घायल अभियुक्त को पुलिस बल की सहायता से तत्काल जिला चिकित्सालय रामपुर में उपचार हेतु भर्ती

 कराया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना अजीमनगर पर *मु0अ0सं0 242/25 धारा 109(1)/3(5) BNS व 3/25/27 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। 
 मौके से पुलिस को एक तमंचा नाजायज .315 बोर
एक खोखा कारतूस नाल में फंसा .315 बोर
दो खोखे कारतूस .315 बोर
दो जिंदा कारतूस .315 बोर


दो छुरे, एक दाव, एक कुल्हाड़ी, एक रस्सा
एक मोटरसाइकिल CT-100 (बिना नंबर प्लेट, रंग काला) बरामद हुई। 
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों का पीछा करते समय सिपाही दीपक भी गिरकर घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close