छात्राओं को संबोधित कर पुलिस की कार्यप्रणाली, पुलिस की जीवन शैली व कानूनी प्रावधानों, साइबर अपराधों

Notification

×

All labels

All Category

All labels

छात्राओं को संबोधित कर पुलिस की कार्यप्रणाली, पुलिस की जीवन शैली व कानूनी प्रावधानों, साइबर अपराधों

Friday, November 21, 2025 | November 21, 2025 Last Updated 2025-11-21T10:47:11Z
    Share
*प्रेस नोट दिनाँक 21.11.2025

अपर पुलिस अधीक्षक नगर  विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा राजकीय महिला महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के 
दौरान छात्राओं को संबोधित कर पुलिस की कार्यप्रणाली, पुलिस की जीवन शैली व कानूनी प्रावधानों, साइबर अपराधों, यातायात नियमों एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

आज दिनाँक 21.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ  विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा राजकीय महिला महाविद्यालय कालेज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें महोदय द्वारा छात्राओं को साइबर सुरक्षा,महिला सुरक्षा,ट्रेफिक नियमों,एवं अपराध से बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई । 

छात्राओं को समाज में सुरक्षा जागरूकता फैलाने, कानून का पालन करने तथा पुलिस-प्रशासन के सहयोग से सुरक्षित वातावरण निर्मित करने हेतु प्रेरित किया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, कॉलेज स्टाफ तथा पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close