पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस लाइंस सभागार कक्ष में शहर के व्यापारियों के साथ किया गया गोष्ठी का आयोजन
रामपुर। आज दिनांक 18 नवंबर 2025 दिन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्र द्वारा पुलिस लाइऩ सभागार कक्ष में जनपद के समस्त व्यापारियों के साथ मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में व्यापारियों से उनकी समस्याओं के संबंध में वार्ता की गयी व विचार जाने गये ।
व्यापारियों को अतिक्रमण न करने हेतु हिदायत की गयी । अतिक्रमण करने से सार्वजनिक मार्ग बाधित होता है जिससे शहर में जाम की स्थिति बन जाती है तथा आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।
पुलिस विद्यासागर मिश्र ने गोष्ठी में उपस्थित व्यापारियों को “तंबाकू-मुक्त अभियान” के अन्तर्गत स्वस्थ, सुरक्षित एवं तंबाकू-मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित कर शपथ ग्रहण करायी गयी ।
इस दौरान सम्बन्धित अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।