सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में हुआ वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में हुआ वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Tuesday, November 18, 2025 | November 18, 2025 Last Updated 2025-11-19T03:12:37Z
    Share
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में हुआ वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन

रामपुर। जनपद के मिलक नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में विद्या भारती मेरठ प्रांत के द्वारा आयोजित विद्यालय का वार्षिक निरीक्षण 17 नवंबर 2025 दिन सोमवार को प्रातः काल वंदना सत्र में प्रारंभ हुआ जिसका शुभारंभ निरीक्षण करने आए प्रधानाचार्य श्रीमान वीरपाल सिंह यादव जी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हनुमानगढ़ चंदौसी, 

राजकुमार वर्मा जी आदर्श शिशु मंदिर/ विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खुर्जा बुलंदशहर एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान आनंदपाल सिंह जी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमान राजकुमार वर्मा जी सरस्वती शिशु मंदिर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खुर्जा ने छात्र-छात्राओं को डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन चरित्र से प्रेरक प्रसंग के माध्यम से बताया कि हमें कभी जीवन में हार नहीं माननी चाहिए। जीवन में जो कुछ होता है वह जीवन के लिए उपयोगी और प्रेरणादाई होता है।

 प्रधानाचार्य श्रीमान वीर पाल सिंह जी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हनुमानगढ़ चंदौसी ने छात्र-छात्राओं को अवगत कराया कि हम परिश्रम से पढ़ें परिश्रम ही सफलता की कुंजी होती है। इस अवसर पर साथ में आए अन्य निरीक्षक बंधु

 श्रीमान सुरेंद्र जी प्रभारी सरस्वती शिशु मंदिर हनुमानगढ़ चंदौसी कार्यालय प्रमुख राम किशोर जी पीयूष सिंह जीव विज्ञान प्रवक्ता नरेंद्र सिंह आचार्य सरस्वती शिशु मंदिर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खुर्जा बुलंदशहर आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close