33 केवी लाइन में फॉल्ट होने के कारण आधी रात से बिजली रही गायब।
आखिर कब मिलेगी फतेहगंज पूर्वी के उपभोक्ताओं को रोज रोज की इस आफत से निजात।
संवाददाता विनय अग्रवाल की रिपोर्ट। फतेहगंज पूर्वी।
गुरुवार की रात 33 केवी लाइन में खराबी आ जाने के कारण फतेहगंज पूर्वी बिजलीघर से नगर व देहात के गांवों की बिजली सप्लाई बंद हो गई।जिसके चलते लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर डाउन हो गए।सुबह के समय नहाने के लिए लोगों को नल का सहारा लेना पड़ा वही कपड़े धोने के लिए
ठंडे पानी का इस्तेमाल करने को मजबूर होना पड़ा।सुबह से बिजली कर्मी 33 केवी लाइन में फ़ॉल्ट तलाशते रहे थे दोपहर एक बजे बिजली कर्मियों को एक पोल पर इंसुलेटर फुंका हुआ मिला उसके बाद इंसुलेटर को बदला गया
तब जाकर बिजली सप्लाई चालू हो पाई।
फतेहगंज पूर्वी के जेई रामसिंह ने बताया कि इंसुलेटर खराब होने के कारण बिजली सप्लाई बंद हुई थी नया इंसुलेटर बदलने के बाद बिजली सप्लाई शुरू कर दी गयी।