फतेहगंज पूर्वी। शिव कम्युनिकेशन पर हुआ खिचड़ी का भंडारा।
नगर के स्टेशन रोड पर स्थित शिव कम्युनिकेशन की मालिक की तरफ से मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें दो कुंतल चावल की पीली खिचड़ी तैयार करवाई गई खिचड़ी के साथ में हरे धनिए की
चटनी भुंजी मिर्च आचार मूली के साथ में लोगों को प्रेम पूर्वक खिचड़ी का वितरण किया गया खिचड़ी भोज में दूर दराज से आए हुए नगर के लोगों ने बढ़-चढ़कर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया
इस अवसर पर शिव कम्युनिकेशन की समस्त कर्मचारी एवं आकाश अग्रवाल अजय उपाध्याय शिवम दिक्षित रामगोपाल यादव प्रधान रवि प्रकाश मिश्रा छोटू अग्रवाल योगेश गोयल बबलू गोयल राजीव गुप्ता समेत दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।