फतेहगंज पूर्वी।
शुक्रवार को गांव हरेली अलीपुर के ग्रामवासियों ने फरीदपुर पहुंचकर कोटेदार सरला देवी के पति के खिलाफ सप्लाई इंस्पेक्टर से शिकायत की है।जिसमें उन्होंने कोटेदार पर आरोप लगाया1है कि कोटेदार ग्रामीणों को एक यूनिट पर आधा
किलो कम गल्ला देता है।और अंत्योदय कार्ड पर भी तीन किलो कम गल्ला देता है जो ग्रामीण कम गल्ला लेने का विरोध करता है तो उसका राशन कार्ड कटवा देता है।शुक्रवार को ग्रामीण फरीदपुर पहुंचे और सप्लाई इंस्पेक्टर से कोटेदार की शिकायत की।ग्रामीणों की शिकायत पर सप्लाई इंस्पेक्टर
सुनील भटनागर ने गाँव में जाकर जांच पड़ताल की और ग्रामीणों के बयान दर्ज कराए।शिकायत करने वालों में अंकित,ममता, रेखा देवी,पिर्यान्श, सर्वेश,सुनीता, रोहित आदि मौजूद रहे है।
सप्लाई इंस्पेक्टर सुनील भटनागर ने बताया कि शिकायत के बाद गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की ग्रामीणों के बयान दर्ज कराए हैं कार्यवाही की जाएगी।