ट्रेन से काटकर 43 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ट्रेन से काटकर 43 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत

Tuesday, February 10, 2026 | February 10, 2026 Last Updated 2026-02-10T11:07:59Z
    Share
ट्रेन से काटकर 43 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत

घर में है शादी का माहौल

जनपद बरेली/क्षेत्र फतेहगंज पूर्वी की बिलपुर रेलवे फाटक से पहले शाहजहांपुर की तरफ लाई खेड़ा गांव के समीप ट्रेन से कटकर 43 वर्ष युवक की दर्दनाक मौत हो गई। 

फतेहगंज पूर्वी की सीमा के समीप ग्राम लाई खेड़ा थाना मीरानपुर कटरा जनपद शाहजहांपुर के निवासी जिलानी पुत्र सबीउल्लाह खान की फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में आज दिन मंगलवार को सुबह तड़के बिलपुर क्रॉसिंग संख्या 344 के आउटर के पास ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।

 रेलवे ट्रैक से गुजर रहे किसी राहगीर ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर दी सूचना पाकर स्थानीय रेलवे सुरक्षा बल एवं थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद थाना फतेहगंज पूर्वी 

पुलिस के द्वारा आस पास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान करवाई ।शव की पहचान उनके भाई ने ग्राम लाई खेड़ा जनपद शाहजहांपुर के निवासी जिलानी पुत्र सफीउल्लाह खान के रूप में की। उसके बाद मृतक के भाई ने घर में सूचना दी सूचना पाकर उनके घर में कोहराम मच गया। खबर पाकर पूरे गांव में शोक का माहोल बन गया ।जानकारी के अनुसार जिलानी के घर में उनके बेटे की शादी की तैयारीयां चल रही थी। घर वालों के अनुसार मृतक जिलानी अपने बेटे की शादी के कार्ड बांटने हेतु शाहजहांपुर गए थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह वह शाहजहांपुर से बरेली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए जो की ट्रेन के बिलपुर रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल पर धीमी गति होने पर मृतक जिलानी के द्वारा छलांगा मार कर उतारने का प्रयास किया गया। संभवतः इसी प्रयास में उसकी ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई।

जिलानी के परिवार वालों ने बताया कि 31 मार्च को उनके बेटे की शादी होनी थी जिसके चलते परिवार में शादी की तैयारी में वह जुटे हुए थे और इसी सिलसिले में वह अपनी ससुराल शाहजहांपुर शादी के कार्ड बांटने गए थे जहां से लौटते समय यह दर्दनाक हादसा घटित हो गया।

थाना प्रभारी संतोष कुमार के अनुसार मृतक अपने बेटे की शादी के कार्ड बांटने शाहजहांपुर गया हुआ था जो कि वापस घर आते समय किसी ट्रेन से गिरकर या छलांग लगाते समय उक्त हादसा हो गया। शव को शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close