ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई डीसीएम,ड्राइवर घायल।
फतेहगंज पूर्वी।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
लखनऊ दिल्ली हाईवे पर फतेहगंज पूर्वी ओवरब्रिज पर बुधवार रात दो बजे एक डीसीएम ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई ट्रैक्टर ट्रॉली गांव खैरपुर मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर से बरेली गेंहू भरकर जा रही थी तभी एक तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने पीछे से टक्कर ट्राली में टक्कर मार दी।
जिसमें डीसीएम के ड्राइवर के चोटे आयीं है।टक्कर लगने के बाद ट्राली में भरी गेंहू की बोरियां सड़क पर फ़ैल गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो वाहनों को हाइड्रा मशीन द्वारा एक साइड करवाया और गेहूं की बोरियों को भी दूसरे वाहन में भरवाकर यातायात आवागमन सुचारू करवाया।
वही टक्कर लगने से डीसीएम ड्राइवर प्रदीप शर्मा निवासी कुशीनगर के चोटे आयीं हैं।पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा उपचार हेतु बरेली भिजवाया।वही दोनो वाहनों को थाने में खड़ा करवाया गया।पुलिस ने बताया कि डीसीएम चालक ने बताया
कि अचानक से उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी और ट्राली में जाकर टकरा टक्कर गई।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि डीसीएम ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से टकरा गई थी चालक को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया है।