जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया मीडिया स्वागत कक्ष का उद्घाटन
रामपुर। गुरुवार को जिलाधिकारी रामपुर अजय कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट परिसर में एक मीडिया स्वागत कक्ष का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले फीता काटकर कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। और कहा कि मीडिया के माध्यम से ही प्रशासन को प्रशासनिक क्षेत्र में किए गए कार्यों की अच्छा या बुरा होने की जानकारी प्राप्त हो पाती है। जनता की हर समस्या की जानकारी एक मीडिया के माध्यम से ही प्रशासन को होती है इसीलिए मीडिया एवं प्रशासन का एक सतत संबंध है जिसके माध्यम से हम लगातार प्रशासनिक क्षेत्र में किए गए कार्यों में सुधार कर पाते हैं।
इसीलिए यह आवश्यक है की जो हमारे मीडिया मित्र यहाँ आते हैं उनके लिए बैठने की व्यवस्था हो उसी क्रम में यह मीडिया स्वागत कक्ष का आवंटन किया गया है ताकि हमारे मीडिया मित्र किसी प्रशासनिक जानकारी लेने के लिए आए तो यहां आकर बैठ सकें।