कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ शुभारंभ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ शुभारंभ।

Tuesday, February 10, 2026 | February 10, 2026 Last Updated 2026-02-10T13:16:26Z
    Share
कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ शुभारंभ।

संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी 

 दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर कलश यात्रा एवं श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ। नगर के हाईवे पर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर मंगलवार को कलश यात्रा के बाद श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ जिसकी शुरुआत सुबह 10:00 बजे मंगलवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई कथा वाचक धनपाल शास्त्री के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा नगर की कई सौभाग्यवती महिलाओं ने नगर के पास बहने वाली बाइगूल नदी से जल भरकर ढोल नगाड़ों के साथ कथा स्थल पर जल के भरे हुए कलश रखकर कथा का शुभारंभ किया गया कथा प्रतिदिन 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक शाम को 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक भागवत कथा सुनाई जाएगी आयोजन करता नन्हेंलाल यादव ने बताया कि हनुमान जी महाराज की कृपा से हर वर्ष की बात इस बार भी सात दिवसीय भागवत कथा का

 आयोजन किया गया है कथा के समापन के बाद यज्ञ हवन करने के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा आयोजन करता नन्हे लाल यादव ने क्षेत्र एवं ग्रामीण एवं नगर वासियों से श्रीमद् भागवत कथा को सुनने के लिए 

अधिक से अधिक संख्या में आने की प्रार्थना की है यहां बता दें कि दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है यहां हर वर्ष भागवत कथा का आयोजन किया जाता है वह हर मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ किया जाता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close