सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में हुआ विदाई समारोह का आयोजन*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में हुआ विदाई समारोह का आयोजन*

Monday, February 9, 2026 | February 09, 2026 Last Updated 2026-02-10T03:45:41Z
    Share
*सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में हुआ विदाई समारोह का आयोजन*

मिलक/रामपुर।। जनपद के मिलक नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में सोमवार को 2025-26 इंटर बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में सबसे पहले प्रबंधन समिति के समस्त पदाधिकारी गण एवं समस्त सम्मानित सदस्य गणों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय की समस्त स्टाफ एवं प्रबंधन समिति के सभी सदस्य गणों द्वारा कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को स्मृति चिन्ह सप्रेम भेंट कर बोर्ड परीक्षा में शानदार

 प्रदर्शन कर अपने गुरुजनों, माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन करने का संकल्प लिया। इस दौरान कक्षा 11 की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की भी प्रस्तुति की गई। यही नहीं कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के आचार्यों द्वारा भी शानदार विदाई के गीत प्रस्तुत किए गए। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

 श्रीमान डॉक्टर राजकुमार माहेश्वरी ने कक्षा 12 की छात्र-छात्राओं के लिए अपने भाषण में कहा कि हम आपको बेहतर भविष्य के लिए भेज रहे हैं, विशेष लक्ष्य हासिल करने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह ने समस्त उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि तनाव मुक्त वातावरण में परीक्षा दे। 


सफलता की उच्चतम शिखर पर पहुंचकर घर परिवार व समस्त का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में शिशु मंदिर व विद्या मंदिर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा जिनमें आचार्य नरेंद्र गंगवार, आशीष अग्रवाल, आकाश गुप्ता, ढक्कन लाल, सोनू पांडेय, विजेंद्र गंगवार, जितेंद्र गंगवार, महेश कुमार, अनुराग भूषण, कौशल उपाध्याय, शिवमोहन, शुभम सक्सेना, चंद्रकेश, सरिता एवं मोहित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close