कृषि भवन स्थित नवीन सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कृषि भवन स्थित नवीन सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

Monday, February 16, 2026 | February 16, 2026 Last Updated 2026-02-16T15:26:03Z
    Share
कृषि भवन स्थित नवीन सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

रामपुर। सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा रामपुर की एक मासिक बैठक का आयोजन कृषि भवन स्थित नवीन सभागार रामपुर में शाम 3:30 से शाम 4:42 तक किया गया है। बैठक में सर्वप्रथम माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के द्वारा श्री दिलशाद अली पाशा को जिला संघर्ष समिति का चैयरमेन बनाए जाने पर प्रदेश कार्यकारिणी का हृदय से स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञयापित किया है।

 और गत माह की बैठक की कार्यवाही को पढ़ कर सुनाया गया और जिला कोषाध्यक्ष के द्वारा आय-व्यय का व्यौरा प्रस्तुत किया गया है जिसका की सभी संगठनों के उपस्थित पदाधिकारी गणों ने तालियां बजाकर हर्ष-ध्वनि से पास किया है। बैठक में परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा जिला पंचायत कार्यालय में विगत सप्ताह हुई 

घटना क्रम का स्वत:ही संज्ञान लेते हुए, अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि जब जनपद स्तर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रामपुर के कैम्प कार्यालयों के निकट ही अपने पटल पर राजकीय कार्य को संपादन करते हुए, स्थापना लिपिक श्रीअसगर अली के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर के कर्मचारियों को मन में अज्ञात भय व्याप्त है

 कर्मचारियों का मानना है कि अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों के द्वारा संयोजित घटना को अंजाम देना राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना जैसी घटना घटित हुई है उसको लेकर के फील्ड में कार्यरत राजकीय कर्मचारियों के मन में एक अजीब सा वह व्याप्त हो गया है जिसका समूल निराकरण जिला प्रशासन तथा उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा कर्मचारियों को अस्वस्थ करते हुए, किया जाना समय रहते नितांत हीआवश्यक है 

क्योंकि फील्ड में ग्राम पंचायत,ग्राम विकास, लेखपाल, राजस्व संग्रह अमीन, चकबंदी विभाग के लेखपाल, आंगनवाड़ी विभाग बाल विकास पोस्ट हर विभाग सुपरवाइजर, एएनएम, आशा वर्कर, आशा संगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री राजकीय नलकूप चालक सींचपाल, कृषि विभागों के कर्मचारी जब जिला मुख्यालय पर सर्वोच्च अधिकारियों के बीच में कर्मचारी सुरक्षित नहीं है??तो फिर ग्रामीण अंचलों में कर्मचारी अपनी अस्मिता को कैसे बचाए हुए हैं

 यह गंभीर प्रश्न है। उपरोक्त घटना को कानून के जानकारों द्वारा सुनियोजित तरीके बिना कानून के भय के अंजाम दिया गया है। बैठक में सभी कर्मचारियों ने अधिवक्ताओं द्वारा किए गए उपरोक्त अमानवीय व अनैतिक कृत्य तथा जिले के मुखिया श्रीमान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय को भी नपुंसक कहना जैसे असम्मान जनक वक्तव्य की घोर निंदा करते हुए एक "'निंदा प्रस्ताव"


" पास किया है। इसके लिए विज्ञापन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री सहित माननीय प्रधानमंत्री को भी अवगत कराया जाएगा। बैठक में लगभग तीन दर्जन विभागों के संगठनों के अध्यक्षों तथा मंत्रियों सहित पदाधिकारी ने भाग लिया है। इस परवेज अहमद खान (जिला संरक्षक)अवसर पर मुराद अली खान,(वरिष्ठ उपाध्यक्ष) कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार, संगठन मंत्री सरदार फतेह सिंह, सरदार मंगल सिंह, मीडिया प्रभारी, मोहम्मद जुहेब जिला संयुक्त मंत्री, अमित कुमार केवट, विश्व बंधु जी, विजय कुमार, रघुवीर सिंह,

 मनोज कुमार, शुभम कुमार, नरेंद्र सिंह, योगेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, हर चरण लाल, संजय गौड़, सौवेंन्द्र सिंह, सुभाष चंद्र, देवेंद्र पाल, दीपक, परमिंदर सिंह, अरविंद कुमार, योगेश पाल और रवि कुमार इत्यादि ने भाग लिया बैठक की अध्यक्षता पंडित रामबाबू शर्मा तथा बैठक का संचालन जगदीश कुमार पटेल जिला मंत्री ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close