मंदिर जाने वाले रास्ते पर गंदगी के लगे ढेर श्रद्धालुओं को आने-जाने में हो रही काफी परेशानियां।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मंदिर जाने वाले रास्ते पर गंदगी के लगे ढेर श्रद्धालुओं को आने-जाने में हो रही काफी परेशानियां।

Monday, February 9, 2026 | February 09, 2026 Last Updated 2026-02-10T07:33:23Z
    Share
मंदिर जाने वाले रास्ते पर गंदगी के लगे ढेर श्रद्धालुओं को आने-जाने में हो रही काफी परेशानियां।

सहसबान-नगर के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में माता रानी मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर गंदगी के ढेर लगे हैं, सड़क किनारे कुछ मोहल्ले वासियों द्वारा कचरा भी डाला जा रहा हैं, जिसके चलते गंदगी और ज्यादा फैल रही है, 

वही मंदिर जाने वाले राजमार्ग भी टूटा होने के कारण नालियों का गंदा पानी भरा रहता है, जिसकी चलते पूजा पाठ करने वाले श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी समस्या उत्पन्न होती हैं, जिसकी कई बार मोहल्ले वासियों ने नगर पालिका को लिखित में शिकायत भी की है। 

लेकिन उसके बावजूद भी मोहल्ले वासियों की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।यह राजमार्ग काफी वर्षों से टूटा हुआ पड़ा है, जिसके चलते नालियों की ठीक-ठाक सफाई न होने के कारण भी कीचड़ सड़क तक आ जाता है, जिसको लेकर मोहल्ले वासियों ने जल समस्या का समाधान करने की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close