टुकटुक की टक्कर लगने से इलेक्ट्रॉनिक बूम हुआ खराब लगा जाम।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

टुकटुक की टक्कर लगने से इलेक्ट्रॉनिक बूम हुआ खराब लगा जाम।

Tuesday, February 10, 2026 | February 10, 2026 Last Updated 2026-02-10T15:26:55Z
    Share
टुकटुक की टक्कर लगने से इलेक्ट्रॉनिक बूम हुआ खराब लगा जाम।

फतेहगंज पूर्वी।
मंगलवार रात साढ़े छह बजे के करीब बिलपुर रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद करते समय नगर की ओर से आ रहे एक ई रिक्शा चालक ने फाटक के इलेक्ट्रॉनिक बूम में टक्कर मार दी।जिसमें क्रासिंग का बूम छतिग्रस्त हो गया।

जिसके बाद करीब आधा घंटे तक फाटक बंद रहने के कारण क्रासिंग के दोनो तरफ वाहनों का जमावड़ा लग गया।जिसके बाद गेटमैन लालू ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी जिसके बाद रेलवे विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक टीम ने बूम की मरम्मत की तब तक फाटक को इमरजेंसी बूम

 लगाकर यातायात सुचारू करवाया।इस दौरान ट्रेनों का आवागमन भी बाधित हुआ था।आरपीएफ पुलिस ने जाम को खुलवाने में कड़ी मशक्कत की।इस दौरान वाहन चालकों को आधा घंटे के जाम से जुझना पड़ा।

ई रिक्शा चालक देवेंद्र निवासी हीरपुर शाहजहांपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आरपीएफ चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया कि ई रिक्शा और चालक को कब्जे में लिया है कार्यवाही की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close