होली पर खुरापाती तत्वों से रहें सावधान, पुलिस को करें सूचित : सीओ फरीदपुर
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
थाना फतेहगंज पूर्वी पर आयोजित हुई पीस कमेटी की मीटिंग
फतेहगंज पूर्वी - थाना फतेहगंज पूर्वी पर नगर व देहात क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों की पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया।जिसमें रंगों के पर्व होली,रमजान व ईद को लेकर शांति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने की।उन्होंने संभ्रांत नागरिकों को बताया कि होली जैसे पावन पर्व पर हुड़दंग करने वाले लोगों से सावधान रहें,बही हुड़दंग करने बालों के नाम पुलिस को दें।होलिका के स्थल को सीमित रखें।साथ ही साथ ग्राम पंचायत में प्रधान
,पूर्व प्रधान व बीटीसी सदस्यों की एक कमेटी बनाई जाएगी जो गांव की समस्त गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचित करेगी।बही होलिका स्थल के केयरटेकरों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा।जिससे सभी अपनी-अपनी समस्याएं उसे ग्रुप के माध्यम से पुलिस को दे सकेंगे।
मीटिंग में नगर के चेयरमैन संजय पाठक,थाना प्रभारी संतोष कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल,बिलपुर प्रधान प्रतिनिधि रवि मिश्रा,हरिओम अग्रवाल डॉक्टर यशपाल सिंह रामू,शेखर सिंह पवन राज मिश्रा व क्षेत्र के प्रधान व पूर्व प्रधान आदि मौजूद रहे।