उधार दिए गए रुपए मांगने पर दबंगों जान से मारने की दी धमकी ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उधार दिए गए रुपए मांगने पर दबंगों जान से मारने की दी धमकी ।

Friday, March 20, 2026 | March 20, 2026 Last Updated 2026-03-20T10:14:26Z
    Share
उधार दिए गए रुपए मांगने पर दबंगों जान से मारने की दी धमकी ।

मारपीट में युवक हुआ घायल पुलिस ने किया पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत। 

संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट तेहगंज पूर्वी।

थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा निवासी कमरुद्दीन पुत्र असगर अली ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के ही जाकिर पुत्र लाल मोहम्मद को उसने 24 7.2024 को 160000 रुपए नगद उधार दिए थे रुपए लेते वक्त जाकिर ने कमरुद्दीन को विश्वास दिलाया था कि वह उसके पैसे चार महीने के अंदर ही वापस कर देगा 

लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब जाकिर ने कमरुद्दीन के पैसे नहीं वापस किया और मांगने पर टालमटोल करने लगा तंग और परेशान होकर दिनांक 18 3.2026 को कमरुद्दीन के द्वारा फिर से अपने पैसे मांगे गए इसी बात पर नाराज होकर जाकिर पुत्र लाल मोहम्मद आसिफ अली सजाक

 एवं रिजवान पुत्र रियाज अहमद द्वारा कमरुद्दीन को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया जिससे कमरुद्दीन के शरीर में गंभीर चोटे आई हैं और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि तुम्हारे पैसे वापस नहीं करेंगे चाहे जहां चले जाओ जो कुछ करना हो 

कर लो हम पैसे वापस नहीं करेंगे घायल अवस्था में कमरुद्दीन ने थाने पर पहुंचकर उक्त दबंग 5 लोगों के विरुद्ध पुलिस को शिकायती पत्र दिया कमरुद्दीन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट एवं अमानत में खयानत करने का मुकदमा दर्ज किया है

 थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित कमरुद्दीन की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है मामले की जांच की जा रही हैं आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close