चेकिंग के दौरान नाजायज स्मैक व डोडा के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चेकिंग के दौरान नाजायज स्मैक व डोडा के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा

Monday, March 30, 2026 | March 30, 2026 Last Updated 2026-03-30T13:04:44Z
    Share
चेकिंग के दौरान नाजायज स्मैक व डोडा के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा

जनपद बरेली /थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे क्रम में थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस के द्वारा चेकिंग एवं गस्त के दौरान 30 मार्च 2026 को हाईवे पर स्थित हरित प्रदेश ढाबा के पास एक

 व्यक्ति को चेकिंग के दौरान रोका जिसके पास तलाशी लेने के दौरान 44 ग्राम स्मैक एवं 1 किलो 300 ग्राम डोडा छिल्का बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम रमेश पुत्र देवलाल राय निवासी मोहल्ला बक्सरिया तहसील फरीदपुर जनपद बरेली उम्र लगभग 38 वर्ष बताया। रमेश ने बताया क्यों है 10 वर्ष से 

मोहल्ला बक्सरिया तहसील फरीदपुर में निवास करता है। उसके पास से हुई बरामद स्मैक के संबंध में उसने बताया कि उक्त मालवीय पंजाब से आने वाले ट्रक चालक से खरीदता है जिसको वह फुटकर में ट्रक चालकों को ही बेचकर अच्छा मुनाफा कमा लेता है। उसे बनाकर से ही उसका और उसके परिवार का भरण पोषण होता है।

 उसके द्वारा किसी भी चालक का नाम पता नहीं बताया जा सका।
चेकिंग एवं गिरफ्तारी के समय उप निरीक्षक सुनील कुमार चौधरी ,उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह राघव ,उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल शैलेंद्र प्रताप सिंह थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close