प्रेस नोट दिनांक 28-03-2026
पुलिस लाईन बदायूं में आयोजित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से आपसी कलह और मतभेद में आकर बिखरते परिवारों को एक डोर से बांधने का सहारा बनी बदायूं पुलिस।
आज दिनांक 28-03-2026 को रिजर्व पुलिस लाईन बदायूं में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से तथा मौजूद काउंसलर 1. गिरधारी सिंह राठौड़ 2. ज्वाला प्रसाद गुप्ता 3 भीमसेन सागर 4. सुषमा कथुरिया 5. एस डी शर्मा 6. अशोक खुराना जी व संबंधित पुलिस कर्मचारीगण महिला हेड कांस्टेबल कुमुद महिला कांस्टेबल संध्या महिला कांस्टेबल डोली महिला कांस्टेबल राखी द्वारा पारिवारिक समस्याओं की कुल 20 फाइलें लगाई गई। जिनमें से 15 फाइलों की काउंसलिंग हुई, 02 फाइल में समझौता हुआ 02 फाइल निरस्त शेष फाइलो में अग्रिम तिथि दी गई एवं उपस्थित पक्षों को सुना गया और उनकी समस्याओं के निवारण का विचार किया गया।