रेलवे क्रॉसिंग बिलपुर पर लगा भयंकर जाम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रेलवे क्रॉसिंग बिलपुर पर लगा भयंकर जाम

Monday, April 20, 2026 | April 20, 2026 Last Updated 2026-04-20T15:48:58Z
    Share
रेलवे क्रॉसिंग बिलपुर पर लगा भयंकर जाम

राहगीर हुए परेशान

कई ट्रेनें हुई लेट

फतेहगंजपूर्वी/ बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज के निर्माण के कारण सिंगल लाइन में बाहन निकालने के दौरान आज सायं 7 बजे भयंकर जाम लग गया। लगभग 1 घंटे तक बहुत ही भयंकर जाम लग जाने के कारण पैदल राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो गया। रेलवे क्रॉसिंग बंद ना हो पाने की वजह से कई ट्रेनों को पीछे स्टेशनों पर रोका गया।
रेलवे सुरक्षा बल के चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह के द्वारा अपने स्टाफ सहित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचकर जाम को वमुश्किल खुलवाया। तब जाकर राहगीरों ने रात की सांस ली। चूंकि आज अक्षय तृतीया पर्व होने के कारण शादी की साहलग भी बहुत ही तगड़ी है। इस वजह से दोनों तरफ से बारात की बसें एवं छोटी गाड़ियां, बहुत ही ज्यादा संख्या में मोटरसाइकिलें आ जा रही है।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जब तक ओवर ब्रिज निर्माण के ठेकेदार के द्वारा बड़े वाहनों का आवागमन बंद नहीं किया जाएगा जब तक जाम की स्थिति बनी रहेगी। उक्त जाम की वजह से सभी दुकानदारों का धंधा चौपट हो गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close