पिपली वन स्थित पौराणिक माता बाल सुंदरी मंदिर के मार्ग सुदृणीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु जिलाधिकारी सौंपा ज्ञापन
रामपुर। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी रामपुर के जिला अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा उर्फ निक्कू पंडित के साथ पूर्व बिलासपुर विधायक संजय कपूर के नेतृत्व में कमेटी के अन्य पदाधिकारी गण द्वारा जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को लिखित रूप में पत्र देकर पीपली वन स्थित पौराणिक माता बाल सुंदरी मंदिर के मार्ग को सुदृणीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर अवगत कराया गया कि पिपली वन स्थित पौराणिक सिद्ध पीठ मां दुर्गा मंदिर जनपद रामपुर की एक आध्यात्मिक धरोहर है जो कि यहां पर पूरे साल विशेष कर नवरात्रों में
हजारों की संख्या में मां के दर्शन हेतु श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं को मंदिर आने तक कोई परेशानी न हो इसलिए माता बाल सुंदरी मंदिर के मार्ग का सुदृणीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था सही की जाए जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक आने में कोई परेशानी न हो। कमेटी की जिला अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान में मंदिर तक पहुंचने का मार्ग अत्यंत उबड़खावर एवं जर्जर स्थिति में है
जिससे बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही यह मार्ग वन क्षेत्र में होने के कारण यहां प्रकाश व्यवस्था न होने से संध्या काल में श्रद्धालुओं को असुरक्षा और भय का अनुभव होता है जबकि रामपुर के जनमानस की यह अटूट आस्था है कि आप जैसे ऊर्जावान और क्रियाशील अधिकारी के संकल्प मात्र से ही इस पवित्र स्थान का कायाकल्प संभव है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैं यह पत्र किसी राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं बल्कि मां दुर्गा के एक अन्य भक्त और इस क्षेत्र के नागरिक होने के नाते आपकी जनप्रिय कार्यशैली पर पूर्ण विश्वास रखते हुए लिख रहा हूं।
इस मौके पर मीडिया प्रभारी नोमान खान, वेदपाल, राजेश लोधी, शाहिर राजा खान की शासन अन्य पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।