*रस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अंबेडकर जयंती व बैसाखी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
रामपुर। जनपद के मिलक नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, मिलक के वंदना सत्र में सोमवार को दोहरे उत्सव का उल्लास देखने को मिला। विद्यालय परिसर में सिख धर्म के पावन पर्व बैसाखी और भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ सदस्य बाबू राम गंगवार (एडवोकेट) और मुख्य अतिथि राजवीर सिंह (अभिभावक) ने प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह के साथ मिलकर मां शारदे और डॉ. अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया।
अंबेडकर का जीवन प्रेरणापुंज: वक्ता
मुख्य वक्ता इंद्रपाल सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज राष्ट्र की अमूल्य पूंजी हैं। उन्होंने समानता और बंधुत्व के माध्यम से जिस समतामूलक समाज का सपना देखा था, उसे साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं, वरिष्ठ सदस्य बाबू राम गंगवार ने छात्रों को डॉ. अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन से सीख लेने का आह्वान किया।
## बैसाखी और खालसा पंथ का स्मरण
सिख धर्म के पर्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने बताया कि आज ही के दिन गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह ने सभी को बैसाखी और अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए छात्रों को महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम का सफल संचालन शुभम सक्सेना ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार गंगवार, आशीष कुमार अग्रवाल, विजेंद्र पाल, आकाश गुप्ता, रोहित कुमार, महेंद्र पाल, मोनू पांडे, ढक्कन लाल, कौशल उपाध्याय, नरेश चंद्र, चंद्रकेश सिंह, मोहर सिंह, दीपक सिंघल, आशीष बाबू, ऋषभ गंगवार, शिव मोहन, भूपेंद्र कुमार, मोहित सक्सेना और भीमसेन गंगवार सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।