भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला अध्यक्ष सरदार हरदीप सिंह पडडा के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर लिखा ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला अध्यक्ष सरदार हरदीप सिंह पडडा के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर लिखा ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

Monday, April 13, 2026 | April 13, 2026 Last Updated 2026-04-13T19:10:12Z
    Share
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला अध्यक्ष सरदार हरदीप सिंह पडडा के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर लिखा ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला अध्यक्ष सरदार हरदीप सिंह पडडा के नेतृत्व में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मिलकर किसानों की समस्याओं को लेकर लिखा ज्ञापन जिला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को सौंपा। ज्ञापन के द्वारा मांग की गई कि गेहूं क्रय केंद्रों पर बारदान न होने के कारण किसानों के गेहूं की तोल नहीं हो पा रही है जिससे किसान बहुत परेशान है 

अतः शीघ्र ही क्रय केंद्रों पर बारदाने का प्रबंध किया जाए। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि गेहूं क्रय केद्रौं पर बारदाना न होने के कारण तोल न होने की वजह से मजबूरन जब किसान आढ़ती को तुलवा रहा है तो आढ़ती और बिचौलिए मौके का फायदा उठाकर किसानों के गेहूं औंने पौंने दामों में आढ़ती और बिचौलिए खरीद रहे हैं। 

इसके अलावा यह भी बताया गया कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से जो जर्जर व पुराने तार फसल के ऊपर लटक रहे हैं उनसे खड़ी फसल में आग लगने का उपाय बना हुआ है अतः इन तारों को शीघ्र ही बदलवाया जाए।

 साथी यह भी बताया गया की घरेलू लाइट डेरों पर नहीं पहुंच पाती है और मोटर वाली लाइट भी मात्र चार से पांच घंटे ही मिल रही है जिससे किसान बहुत परेशान है। ज्ञापन के द्वारा आवारा पशुओं से हो रहे हादसे और नुकसान से भी अवगत कराया गया और उन्हें पकड़वाकर गौशाला में भिजवाने की मांग की गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close