कलेक्ट्रेट पार्क में भाकियू (राजनैतिक) के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार के नेतृत्व में मासिक पंचायत का हुआ आयोजन
रामपुर। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की पंचायत जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार के नेतृत्व में रामपुर कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। किसानों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि जिला रामपुर के अंतर्गत मिलक, बिलासपुर, शाहाबाद,
स्वार, टांडा पूरे जिले की मंडियों में किसानों के साथ समस्या है कि गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है और कहा कि किसी भी केंद्रों पर बोरे न होने की बात कहकर किसानों को टाला जा रहा है
और कहा की मंडियों में ₹ 2200 से ₹ 2300 तक गेंहू की खरीद की जा रही है जोकि एमएसपी मूल्य पर खरीद नहीं की जा रही है अधिकारियों की सांठ गांठ से जो कि सरासर गलत है। और कहा कि जिले में जिन-जिन स्थानों पर बे मौसम बारिश के कारण जो गेहूं की फैसले बर्बाद हुई
जो किसान का नुकसान हुआ हैं अभी तक उसका सर्वे नहीं कराया गया है और न हीं अभी तक किसानों को कोई राहत दी गई है। ऐसा किसानों के साथ नहीं किया जाए किसान बचेगा तो देश बचेगा आने वाली मासिक 17 को पंचायत किसानों के
सम्मान में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) मैदान में सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ उतरेगी इस मौके पर सुनील मौर्य, फरीद खां, बाबर खां, विजयपाल कैशप, रामदास कोहली, सूरजपाल यादव, मुताहिर खां, मुशीब अली खां, ज़िला मीडिया प्रभारी अब्दुल रज़्ज़ाक खान सहित अधिक संख्या में किसान मौजूद रहे।