श्री श्याम बैंकेट लॉन का भव्य शुभारंभ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

श्री श्याम बैंकेट लॉन का भव्य शुभारंभ

Monday, April 20, 2026 | April 20, 2026 Last Updated 2026-04-20T15:43:42Z
    Share
श्री श्याम बैंकेट लॉन का भव्य शुभारंभ

बदायूं उझानी की धरती आज एक नए अध्याय की साक्षी बनी, जब मिहोना रोड स्थित माहेश्वरी कोल्ड स्टोरेज के निकट “श्री श्याम बैंकेट लॉन” का भव्य शुभारम्भ पूरे उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। 
खुशियों और उल्लास के इस अवसर पर क्षेत्र की फिज़ा में एक अलग ही रौनक देखने को मिली।

इस यादगार पल को और खास बनाया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आज़मगढ़ के सांसद धर्मेन्द्र यादव और बदायूँ के सांसद आदित्य यादव ने, जिन्होंने विधिवत फीता काटकर इस भव्य स्थल का उद्घाटन किया। 
उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई, मानो इस नवप्रयास को जनसेवा और विकास की नई दिशा मिल गई हो।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान, युवा सपा नेता जमाल उद्दीन,ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सहसवान में पहुंचकर अपने नेताओं का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। 

यह स्वागत केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके प्रति सम्मान, स्नेह और विश्वास का प्रतीक था, जो हर चेहरे पर साफ झलक रहा था।
इस शुभ अवसर पर क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक आबिद रज़ा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफ़िज़ इरफ़ान

, जमशेद अली खां उर्फ गुड्डू, दिनेश यादव, शोएब नकवी आगा,काशिफ अली खान,विधायक पिंकी यादव, राज्य सभा सांसद जावेद अली खान,इरफान अली खान सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस आयोजन की शोभा बढ़ाई।

“श्री श्याम बैंकेट लॉन” का यह शुभारम्भ केवल एक इमारत का उद्घाटन नहीं, बल्कि उझानी के विकास, सामाजिक आयोजनों और खुशियों के नए केंद्र की शुरुआत है। 
यह स्थान अब आने वाले समय में न केवल शादियों और कार्यक्रमों का गवाह बनेगा, बल्कि यहां की रौनक में चार चांद भी लगाएगा।

इस तरह, हर्षोल्लास, सम्मान और एक नई उम्मीद के साथ यह दिन उझानी की धरती के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close