बहजोई महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम का आयोजन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बहजोई महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम का आयोजन।

Monday, April 20, 2026 | April 20, 2026 Last Updated 2026-04-20T15:23:43Z
    Share
बहजोई महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम का आयोजन।
सम्भल:
बहजोई महाविद्यालय, बहजोई में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, योगदान तथा सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य नेमपाल सिंह यादव ने कहा कि नारी शक्ति समाज की आधारशिला है 

और उसके बिना किसी भी राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षा प्रदान करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

 इसी के साथ सहायक आचार्य यशपाल सिंह ने विद्यार्थियों को नारी सम्मान, लैंगिक समानता तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन जैसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ युवाओं में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। 

इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से नारी शक्ति वंदन के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। 

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ के गौरव वार्ष्णेय, संजय कुमार, सतेंद्र कुमार, यशपाल सिंह यादव, नेमपाल सिंह यादव, ममता, डॉ. विष्णुदत्त, पूजा शर्मा, रामतीरथ तथा समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close