अलापुर/बदायूं। थाना अलापुर परिसर में सोमवार शाम दातागंज क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे,उफजिलाधिकारी दातागंज धर्मेंद्र कुमार ने कस्बे और क्षेत्र के सम्मानित लोगों के साथ बैठक की। यह बैठक डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के मद्देनजर को लेकर आयोजित की गई थी। आज थाना अलापुर मे भीमराब अम्बेडकर जयंती को लेकर हुई मीटिंग मे दातागंज सीओ राहुल पांडे एसडीएम साहब थाना अध्यक्ष माधव सिंह बिष्ट, एस आई मनोज कुमार, एस आई अश्विनी कुमार, पुलिस स्टॉफ
मीटिंग में उपस्थित कस्बा आलापुर के लोग, रूपमाई उर्फ़ रामनगला के लोग, भसराला के आदि लोग उपस्थित रहे
क्षेत्राधिकारी उपजिलाधिकारी ने सख्त आदेश दिए हैं कि बाबा साहब की प्रत्येक मूर्ति पर पुलिस बल मौजूद रहेगा। थाना क्षेत्र में कोई भी नई परंपरा नहीं निकल जाएगी
जो परंपराएं प्राचीन समय से चलती आ रही है वही परंपराएं इस समय भी चलती रहेगी अगर किसी भी गांव या कस्बे में किसी बात को लेकर झगड़ा या कोई शिकायत सुनने को मिलती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।