कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष निक्कू पंडित और पूर्व कांग्रेस विधायक संजय कपूर की नेतृत्व में बिजली विभाग द्वारा लगाए स्मार्ट मीटर और गैस वितरण के विरोध में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सोमवार को कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष निक्कू पंडित एवं पूर्व विधायक संजय कपूर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग द्वारा जबरन लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर और गैस वितरण में हो रही धांधली के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के द्वारा अवगत कराया गया कि जो प्रीपेड मीटर घरों में जबरन लगाए जा रहे हैं
जो कानूनी प्रावधानों प्रतिकूल हैं इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 की धारा 43 के अनुसार प्रत्येक उपभोक्ता को विद्युत आपूर्ति का अधिकार है और सेवा शर्तों में मनमाना परिवर्तन नहीं किया जा सकता। धारा 55 के अंतर्गत मीटर का प्रकार निर्धारित करने में उपभोक्ता के हितों एवं नियामक आयोग के निर्देशों का पालन आवश्यक है।
उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा भी किसी प्रकार की बाध्यकारी प्रीपेड व्यवस्था लागू नहीं की गई है। केंद्र सरकार एवं सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रीपेड मीटर अनिवार्य नहीं है बल्कि वैकल्पिक है।
भारत सरकार द्वारा संसद में यह स्पष्ट किया गया है कि प्रीपेड बिजली मीटर अनिवार्य नहीं है बल्कि यह उपभोक्ता की स्वैच्छिक पसंद पर आधारित है इसके बावजूद विभागीय अधिकारी एवं ठेकेदार उपभोक्ताओं को भयभीत कर कनेक्शन काटने की धमकी देकर मीटर बदल रहे है
जो कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के अंतर्गत भी अनुच्छेद व्यापार व्यवहार की श्रेणी में आता है। इसके अलावा ज्ञापन में कहा गया कि गैस वितरण में भी अनियमिताएं एवं कालाबाजारी जनपद रामपुर में गैस एजेंसी द्वारा की जा रही है
जिसमें उपभोक्ता को समय से गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही है । वितरण में मनमानी एवं पक्षपात किया जा रहा है खुले बाजार में गैस सिलेंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं जिस कारण आम जनता को कृत्रिम अभाव दिखाकर आर्थिक शोषण किया जा रहा है।