वजीरगंज। थाना परिसर में बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई।
संपादक राहुल शर्मा की रिपोर्ट बदायूं
बैठक का उद्देश्य आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए एसपी ग्रामीण ह्रदेश कठेरिया ने कहा कि सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की बात कही। बैठक में मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान, पूर्व प्रधान अब्दुल रव उर्फ भूरे, अल्तमश सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।