बीएएमएस उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सहसवान की बेटी ने द्वितीय रैंक हासिल कर बदायूं जनपद का नाम रोशन किया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बीएएमएस उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सहसवान की बेटी ने द्वितीय रैंक हासिल कर बदायूं जनपद का नाम रोशन किया।

Saturday, May 23, 2026 | May 23, 2026 Last Updated 2026-05-23T08:33:42Z
    Share
बीएएमएस उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सहसवान की बेटी ने द्वितीय रैंक हासिल कर बदायूं जनपद का नाम रोशन किया।
 संवाददाता आमिर शाह की रिपोर्ट न्याय पंचायत सहसवान 

सहसवान की प्रियांशी बुलबुल ने BAMSमें उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की 2nd रैंक में नाम लिखाकर अपने शहर का नाम किया रोशन।

देवभूमि मेडीकल कॉलेज आफ आयुर्वेद एंड हास्पीटल देहरादून की छात्रा प्रियांशी बुलबुल ने आयुर्वेदाचार्य BAMS में उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 2nd रैंक में नाम लिखाकर बड़ी उपलब्धि प्राप्त की । बताते चलें कि डॉ प्रियांशी बुलबुल सहसवान बदायूं के प्रसिद्ध व्यवसायी भुवनेश माहेश्वरी व असिस्टेंट प्रोफेसर कवयित्री डॉ शुभ्रा माहेश्वरी की सुपुत्री हैं।


 इससे पूर्व इण्टर में फ्लोरेंस नाइटिंगेल बदायूं में व बी एस सी में डी पी कालेज में भी टापर रहीं दो बार पर्यावरण मंत्री से भी पुरस्कार प्राप्त कर चुकी प्रियांशी एक अच्छी चित्रकार व कवयित्री भी है ।

ये अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व भाई देवांश माहेश्वरी एवं अपने परिवार को देती है ।साथ ही अपनी सहेली बिहार की मूल निवासी शालिनी वर्मा भी जो टापटेन में 3 नं पर अपना नाम दर्ज करा चुकी है , देवभूमि मेडिकल कॉलेज देहरादून के शिक्षको में मेघा मैम व अन्य शिक्षकों आदि सभी को सफलता का श्रेय देती है।

प्रियांशी अपने क्षेत्र में रहकर नगरवासियों की सेवा करना चाहती है।
प्रियांशी बुलबुल की मां डॉ शुभ्रा माहेश्वरी विभागाध्यक्ष हिन्दी संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान व पिता भुवनेश माहेश्वरी ने कहा -'आज मस्तक गर्व से ऊंचा हो गया 

बिटिया की BAMS की पढाई पूरी हुई।अब हो गई डॉ. प्रियांशी बुलबुल।खुली आंखों से देखा बचपन का सपना पूरा बिटिया रानी का।

 पर आज एक और बात बिटिया प्रियांशी बुलबुल ने केवल अपना ही कालेज नहीं उत्तराखंड में भी टापर बनकर हमें फलक पर बैठा दिया है।ये सब आप सभी के आशीर्वाद व प्यार का प्रतिफल है ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close