*कांग्रेस पार्टी द्वारा बिलासपुर में किया गया विशाल जन जागरण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन
~~~~~~~~~~~~~~~~~
रामपुर।आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से बढ़ती महंगाई, खाद्य संकट, डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों एवं असमय बिजली कटौती, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार तथा नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर बिलासपुर में विशाल जन जागरण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक संजय कपूर ने
किया। कार्यक्रम विशारद नगर नेहरू रोड बिलासपुर से प्रारंभ हुआ जहां हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान, व्यापारी, छात्र, नौजवान एवं आम जनता एकत्रित हुई। यहां से विशाल जुलूस का प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी बिलासपुर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन
प्रेषित किया गया। प्रदर्शन के दौरान जनता ने महंगाई हटाओ, युवाओं को रोजगार दो, किसानों को खाद दो, पेपर लीक बंद करो और जन विरोधी सरकार होश में आओ जैसे नारों के माध्यम से केंद्र सरकार के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता संजय कपूर ने कहा कि आज देश का आम नागरिक अभूतपूर्व आर्थिक सामाजिक एवं
प्रशासनिक संकट से गुजर रहा है। डीजल पेट्रोल तथा रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने गरीब एवं मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। ज्ञापन के द्वारा यह भी बताया गया की असमय बिजली कटौती के कारण किसान, व्यापारी, छात्र एवं उद्योग सभी प्रभावित हो रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने करोड़ों छात्रों और अभिभावकों का विश्वास तोड़ दिया है शिक्षा माफियाओं के कारण मेहनती छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा उर्फ निक्कू पंडित ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं के
समाधान की बजाय केवल प्रचार प्रसार और बड़े व्यापारिक घरानों के हितों को बढ़ावा देने में लगी हुई है। ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति महोदया से मांग की गई कि देश में व्यापक महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी प्रशासनिक विफलताओं एवं जन विरोधी नीतियों की उच्च स्तरीय जांच करते हुए संविधान सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा जनता के हितों की रक्षा सुनिश्चित करते हुए केंद्र सरकार को तत्काल प्रभाव से प्रकाशित किया जाए।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष बाकर अली खान, ब्लॉक अध्यक्ष गुरुवाज सिंह संधू, ब्लॉक अध्यक्ष मिलक जिवेन्द्र गंगवार, नगर अध्यक्ष रवि टंडन, केमरी अध्यक्ष लाईक अहमद बाबू, डॉक्टर जफर, सज्जू साहब, अजीत सिंह, दुर्गेश मौर्य, सरदार चरण सिंह, सहिर राजा खान, नोमान ,मुमताज खान, शकील मंसूरी, जयदीप, शानू खान, आरिफ, बेदराम यादव, तेल सिंह, राजेंद्र मिंटू, असलम, जावेद, अमीर अहमद, शावेज़, शकील, आमिर, मोहम्मद उमर, मोहम्मद कैफ, कांतिलाल सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमदनी उपस्थित रहे।