बच्चों के विवाद में घर में घुसकर तमंचे और लाठियां से हमला, पुलिस कार्य प्रणाली पर भी उठे सवाल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बच्चों के विवाद में घर में घुसकर तमंचे और लाठियां से हमला, पुलिस कार्य प्रणाली पर भी उठे सवाल

Thursday, May 14, 2026 | May 14, 2026 Last Updated 2026-05-15T02:40:49Z
    Share
बच्चों के विवाद में घर में घुसकर तमंचे और लाठियां से हमला, पुलिस कार्य प्रणाली पर भी उठे सवाल
 बदायूं के थाना कुंवर गांव क्षेत्र के ग्राम पड़ौलिया से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित रुखसार के अनुसार 12 मई को उनके बच्चे घर में पढ़ाई कर रहे थे तभी गांव के हिमात अली जाबिर और आमिर खान अपने अन्य साथियों के साथ

 हाथों में अवैध तमंचा और लाठियां डंडा लेकर घर में घुस आए और जान से मारने की नियत से हमला बोल दिया बीच बचाव करने आई पीड़ित की सास, नन्द और यहां तक कि 8 - 9 साल के मासूम को पीटा गया और

 घर का सारा सामान तोड़ दिया गया‌, चौंकाने वाली बात है की घटना की वीडियो होने और साक्ष्य होने के बावजूद भी थाना पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है‌। इस दौरान पीड़िता ने परेशान हो कर वरिष्ठ पुलिस अध्यक्ष बदायूं एस एसपी अंकिता शर्मा से न्याय की गुहार लगाई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close