सरकारी स्कूल में चोरी से हड़कंप, सैकड़ों लोहे के रिंग और CCTV की एलईडी टीवी ले गए चोर
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
फतेहगंज पूर्वी । कस्बे के रामलीला मैदान स्थित सरकारी स्कूल में बीती देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर स्कूल परिसर से लोहे के सैकड़ों रिंग चोरी कर ले गए, वहीं मंदिर के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की एलईडी टीवी भी उठा ले गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस रात में मौके पर पहुंच गई और काफी देर तक चोरों की तलाश में इधर-उधर दौड़भाग करती रही। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में जांच पड़ताल भी की।
सुबह होने पर खेतों में कुछ लोहे के रिंग और एलईडी टीवी पड़े मिले। माना जा रहा है कि पुलिस
की सक्रियता के चलते चोर सामान छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी और दहशत का माहौल है।
थाना फतेहगंज पूर्वी के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि सूचना पर रात में पुलिस मौके पर पहुंची थी। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, मामले की जांच की जा रही