* में रात्रि चौपाल, विधायक लोधी ने सुनीं ग्रामीणों कीः केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास योजपिलुआनाओं पर चर्चा*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

* में रात्रि चौपाल, विधायक लोधी ने सुनीं ग्रामीणों कीः केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास योजपिलुआनाओं पर चर्चा*

Monday, June 22, 2026 | June 22, 2026 Last Updated 2026-06-22T11:53:27Z
    Share
* में रात्रि चौपाल, विधायक लोधी ने सुनीं ग्रामीणों कीः केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास योजपिलुआनाओं पर चर्चा* 
 संवाददाता रवि शर्मा की रिपोर्ट एटा कासगंज

एटा जिले के मारहरा विधानसभा क्षेत्र के पिलुआ गांव में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं जनविश्वास' अभियान के तहत एक रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल की अध्यक्षता विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने की, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान विधायक लोधी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याओं, सुझावों और स्थानीय जरूरतों को ध्यान से सुना। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।

चौपाल में विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, जनधन योजना, मुद्रा योजना, विश्वकर्मा योजना और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है।

इस अवसर पर कुछ कल्याणकारी कार्यक्रम भी हुए।
विधायक ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी
गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close