28 जून तक करें मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

28 जून तक करें मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन

Tuesday, June 9, 2026 | June 09, 2026 Last Updated 2026-06-09T12:32:16Z
    Share
28 जून तक करें मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन
बदायॅूं 09 जून। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की मुख्यमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना,

 निषादराज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना योजनाओं के अन्तर्गत जनसामान्य को विभागीय पोर्टल ी http://fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करने हेतु 08 जून से 28 जून 2026 तक खोला जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इन योजनओं में लाभ प्राप्त करने हेतु योजनावार आवेदन पृथक-पृथक करने होंगे। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख

 तथा विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट पर देखा जा सकता है। योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्रावधान लागू होंगे। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कक्ष सं0-325 विकास भवन बदायूँ में सम्पर्क किया जा सकता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close