जेठ मास के बड़े मंगल पर सिद्धबली दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन
फतेहगंज पूर्वी/
नगर के नेशनल हाईवे पर नगर पंचायत कार्यालय की बराबर में क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध वली दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर पर आज नगर के एक श्रद्धालु द्वारा जेठ मास के छठे बड़े मंगल पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया सुंदरकांड के बाद प्रभु श्री राम के सेवक एवं कलयुग के आराध्य देव भगवान श्री हनुमान को पीली बूंदी एवं पूडी और सब्जी का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे में दूर-दूर से आए हुए लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से लेकर शाम तक सैकड़ो की तादात में श्रद्धालुओं ने पूरी सब्जी का भंडारा का प्रसाद पाया वहीं छटे बड़े मंगल पर सिद्धबली दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी नगर के बुद्धिमान ब्राह्मण पंडित उमेश चंद्र शर्मा शास्त्री जी द्वारा श्री सुंदरकांड का पाठ पूर्ण किया गया इस अवसर पर आयोजन करता अरविंद गुप्ता, अनीता गुप्ता, विनीत गुप्ता आशीर्वाद गुप्ता ,आशुतोष गुप्ता राजाराम गुप्ता, नन्हे लाल गुप्ता राजन उपाध्याय, अमित गुप्ता,पवन गुप्ता समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे आज बड़े मंगल पर दक्षिण मुखी हनुमान जी पर दिनभर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा पंडित उमेश चंद शर्मा ने बताया कि नगर के अलावा समस्त क्षेत्र में दूर दराज तक दक्षिणमुखी सिद्धबली हनुमान जी महाराज की बड़ी महिमा है और इस मंदिर पर दूर-दूर के लोग मंगलवार को भगवान महावीर के चरणों में अपनी अर्जी लगाने आते हैं इस मंदिर की प्रसिद्ध बहुत दूर तक विख्यात हो चुकी है उन्होंने कहा कि यह हनुमान जी महाराज का सच्चा दरबार है यहां आने वाला कोई भी भक्त कभी भी निराश होकर नहीं जाता है कलयुग में हनुमान जी महाराज के नाम का ही डंका बज रहा है मंदिर पर आने वाले समस्त भक्ति बहुत ही उत्साह और प्रेम से अपनी मनोकामना भगवान हनुमान को बताते हैं और दक्षिण मुखी सिद्धबली हनुमान जी अति शीघ्र उनकी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं उन्होंने बताया कि इस मंदिर की विशेषता है
कि जब से दक्षिण मुखी हनुमान जी महाराज यहां स्थापित हुए हैं तब से इस जगह पर एक्सीडेंट होना बंद हो गए हैं पहले आए दिन इस ओवरब्रिज के कट पर एक्सीडेंट होते रहते थे यह सब हनुमान जी महाराज की कृपा है। हनुमान जी महाराज सभी की मनोकामना पूरी करते हैं उन्होंने बताया कि हर मंगलवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी पर सुंदरकांड का पाठ होता है और अभी तो जेठ मास चल रहा है इसलिए मंगलवार की विशेष महिमा होती है अंत में पंडित उमेश चंद शास्त्री ने सभी भक्तों के कल्याण केलिए हनुमान जी से मंगल प्रार्थना की।