मिलक मिनी प्रीमियर लीग भैंसोड़ी कैपिटल्स की 6 विकेट से जीत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मिलक मिनी प्रीमियर लीग भैंसोड़ी कैपिटल्स की 6 विकेट से जीत

Tuesday, June 9, 2026 | June 09, 2026 Last Updated 2026-06-09T16:08:42Z
    Share
मिलक मिनी प्रीमियर लीग भैंसोड़ी कैपिटल्स की 6 विकेट से जीत
*मिलक/रामपुर।* मिनी मिलक प्रीमियर लीग में भैंसोड़ी कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में नावेद इलेवन को 6 विकेट से हराकर जीत का खाता खोला। मैच में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले दाऊद खान ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए। *
पहले बल्लेबाजी करते हुए नावेद इलेवन ने 12 ओवर में 6 विकेट पर 110 रन बनाए। जवाब में भैंसोड़ी कैपिटल्स ने तूफानी शुरुआत की और सिर्फ 9.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 116 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

दाऊद खान ने 8 गेंदों में नाबाद 34 रन ठोककर मैच का रुख ही पलट दिया। गेंदबाजी में भी उन्होंने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट झटके। ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।

टूर्नामेंट का आयोजन मोहम्मद फैज़ खान और सीए फरहत मियाँ के संयुक्त नेतृत्व में हो रहा है। आयोजकों का मकसद क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़ा मंच देना है। दोनों ने कहा कि लीग में स्थानीय खिलाड़ी शानदार खेल और खेल भावना दिखा रहे हैं, जो युवाओं के लिए प्रेरणा है। 

उन्होंने सभी खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगियों का आभार जताया। इस अवसर पर सभासद आसिम खान है सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया इस समाजसेवी नाजिम बारसी पूर्व सभासद इकरार हुसैन, नन्हे कादरी आदि थे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close